Big News : पीएम ने IIBX और NSE IFSC-SGX कनेक्ट को लॉन्च किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को गांधीनगर दौरे पर है जहां उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के मुख्यालय भवन की आधारशिला रखी। यह देश का पहला अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज है और पीएम ने GIFT City (Gujarat International Finance Tec-City) में इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) और NSE IFSC-SGX कनेक्ट को भी आज लॉन्च किया है। इस मंच के माध्यम से  सिंगापुर शेयर बाजार के सदस्यों के एनएसई आईएफएससी में निफ्टी डेरिवेटिव के साथ कारोबार करने में मदद की बात  भी कही। इस दौरान संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत अब USA, UK और सिंगापुर जैसे दुनिया के उन देशों की कतार में खड़ा हो रहा है जहां से ग्लोबल फाइनेंस को दिशा दी जाती है। मैं इस अवसर पर आप सभी और देशवासियों को अनेक-अनेक बधाई देता हूं। उन्होंने कहा, ‘आज भारत के बढ़ते आर्थिक सामर्थ्य, बढ़ते तकनीकी सामर्थ्य, और भारत पर विश्व के बढ़ते भरोसे के लिए, ये दिवस बहुत महत्वपूर्ण है, एक अहम दिन है। ऐसे समय में जब भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब आधुनिक होते भारत के नए संस्थान और नई व्यवस्थाएं भारत का गौरव को और चारचांद लगा रहीं हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण-केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर है जब तीन प्रमुख मील के पत्थर एक साथ लॉन्च किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इस केंद्र की शुरुआत है 

आज इस बड़े कार्यक्रम में  गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भागवत किशनराव कराड भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *