International Tiger Day: प्रति माह एक बाघ की मौत

हल्द्वानी : उत्तराखंड में हर महीने औसतन एक बाघ की मौत होती है जिससे शिकार के मामले भी सामने आए हैं। पिछले साल चंपावत जिले में एक बाघ की खाल मिली। इस साल हरिद्वार जिले में बाघ की दो खाल पकड़ी गई हैं। वन्यजीव संरक्षण को लेकर कार्य करने वाली संस्था वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन सोसाइटी ऑफ इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर टीटो जोजफ कहते हैं कि उत्तराखंड में बाघों की मौत के मामलों पर गौर करें तो पिछले साल 13 बाघों की प्राकृतिक मौत हुई है।

शिकार के बाद एक बाघ की खाल चंपावत जिले में बरामद हुई थी। इस साल भी पांच बाघों की मौत होने का आंकड़ा जारी हुआ इसके अलावा दो खालें हरिद्वार जिले में बरामद हुई हैं। संस्था के प्रदेश में प्रोजेक्ट मैनेजर राजेंद्र अग्रवाल कहते हैं कि वन विभाग को और संजीदा होने के साथ शिकारियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की आवश्यकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *