देहरादून :प्रदेश में परिवहन निगम में कर्मचारियों के आंदोलनों पर रोक लगा दी गई है जिसके चलते सरकार ने बीते दिन सोमवार को परिवहन निगम में छह माह के लिए अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लागू कर दिया है। कर्मचारी यूनियन ने इसे हिटलरशाही बताया है। आपको बतादें कि उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने रोडवेज में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से ड्राईवर-कंडक्टरों की भर्ती का विरोध जताया गया और साथ ही इसके तहत एक व दो सितंबर को 48 घंटे का कार्य बहिष्कार भी घोषित किया गया था।
निगम प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद फिलहाल आंदोलन को बंद कर दिया गया है। इस बीच परिवहन निगम ने आंदालनों पर रोक के संबंध में एस्मा का प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। सोमवार को परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने छह माह के लिए परिवहन निगम में सभी कर्मचारी संगठनों के किसी भी तरह के आंदोलन, हड़ताल पर रोक लगाते हुए एस्मा जारी कर दी है।

