मसूरी कपिल हत्याकांड: सच आया सामने- प्रेमिका ने प्यार में धोखा मिलने पर लिया बदला

मसूरी में हाल ही में हुई यूपी पुलिस के एसआई के बेटे कपिल की हत्या के मामले का बीते दिन मंगलवार को पुलिस ने पूरा खुलासा सामने रख दिया जिसमें  निकलकर आया है कि प्यार में धोखा मिलने पर कपिल की प्रेमिका ने ही अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या की और एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने ये भी कहा है कि पुलिस ने हत्यारोपी कपिल की प्रेमिका और उसके सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

गौरतलब है कि बीते 10 सितंबर को मसूरी के भट्टा गांव के एक होम स्टे के कमरे में कपिल का शव बरामद हुआ था जिसके बाद से पुलिस इस मामलें में जांच में जुटी हुई थी। एक दिन पहले कपिल अपनी प्रेमिका कुदरत और उसके भाई अब्दुल्ला के साथ वहां आकर ठहरा था।कुदरत और कपिल काफी समय से एक दूसरे से प्यार के रिश्ते में थे और कपिल ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन कुछ समय पहले ही उसने कुदरत को मना किया और घरवालों की मर्जी से ही शादी करेगा ऐसा कहने लगा। 

तभी कुदरतका गुस्सा इस कदर पहुंचा की उसनैं अपने ही सगे भाई के साथ मार्निं का प्लान तैयार कर लिया। नौ सितंबर को दोनों भाई बहन कपिल को हरिद्वार से उसकी गाड़ी में लेकर आए। तीनों एक कमरे में सो गए। सुबह करीब चार बजे जब कपिल गहरी नींद में सो गया तो अब्दुल्ला ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी। इसके बाद दोनों कपिल की कार लेकर हरिद्वार आ पहुंचे। कार खड़ी करने के बाद वे दिल्ली चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *