हरिद्वार : हरिद्वार में बड़ी आपराधिक घंटनाए सामने आना जैसे आम सा होता जा रहा है,सिडकुल थाना क्षेत्र में दामाद ने अपनी सास को ही मौत के घाट उतारा और सास का गला दबाकर हत्या की उसके बाद भी वो वहीं कुछ देर बैठा रहा और खुद ही घटना की जानकारी पुलिस को कॉल पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। पुलिस आरोपी दामाद से पूछताछ कर रही है। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान और सिडकुल थाना प्रभारी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपी को हिरासत में लिया।
हरिद्वार में दामाद ने किया सास का कत्ल,खुद पुलिस को किया फोन

