हरिद्वार में एक बुरी तरह कुचला हुआ शव मिलने से अफरातफरी मच गई यह शव ज्वालापुर रेलवे अंडरपास से लगी हुई लकड़ी की टाल के पास मिला है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक़,सुबह ज्वालापुर रेलवे अंडरपास से लगी एक लकड़ी की टाल के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, एसएसआई संतोष सेमवाल मौके पर उन्होंने जानकारी दी है कि व्यक्ति का सिर कुचला हुआ था और शव पूरी तरह खून से लथपथ था।शव किसी मजदूर का हो सकता है। रात को शराब पीने के दौरान विवाद होने के चलते किसी भारी चीज से सिर पर किया गया है, या फिर सोते समय किसी वाहन के चढ़ने से यह हादसा हुआ है। शव की शिनाख्त करने के प्रयास हो रहा है।

