प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में बेटी दिन मंगलवार को राज्य की बड़ी योजना को मंजूरी मिली। यह बैठक मंगलवार शाम सचिवालय में हुई। देश और दुनिया के निवेशकों को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिए कैबिनेट ने प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को हरी झंडी दी। पम्प स्टोरेज पॉलिसी को भी मंजूरी दी गई है।
विदेश से आने वाली गैस की तरह राज्य की गैस से वैट खत्म होगा। ताकि बिजली सस्ती हो सके।
इसके लावा औली को वर्ल्ड क्लास स्कीइंग सेंटरबनाया जाएगा साथ ही औली पर्यटन विकास प्राधिकरण बनेगा।
बदरीनाथ में विभिन्न कलाकृतियों व मूर्तियों की स्थापना होगी और साथ ही संस्था आईएनआई डिजाइन स्टूडियो ने मास्टर प्लान बनाया था, उसी को ये काम दिया जाएगा।

