मूसेवाला का शूटर देहरादून में रहता था,किराए के मकान में बनाई ह्त्या की पूरी योजना 

पंजाबी मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद चल रही जांच में गुजरात से शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी  गिरफ्तार किया गया जिस शूटर ने कई महीनों तक देहरादून में अपना अड्डा डाला था और वहीं हत्या का षड्यंत्र बनाया था। सोनीपत (हरियाणा) में एक हत्या के बाद उसने छिपने के लिए दून को ठिकाना बनाया था। पुलिस के मुताबिक अप्रैल में यहां से चला गया और 29 मई को उसने पंजाब के मनसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पिछले दिनों पंजाब पुलिस एक शूटर की तलाश के सिलसिले में देहरादून पहुंची थी। पता चला था कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल रहा शूटर वारदात को अंजाम देने से पहले देहरादून में रहा था। आपको बतादें कि अब दो शूटरों को दिल्ली पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी को मुख्य शूटर बताया जा रहा है। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों की माने तो दून में रहने वाला शूटर भी फौजी ही है। उसका नाम पिछले साल सोनीपत में एक हत्या में आया था। उसके साथ चार युवक और भी थे। वह कई महीनों तक यहां किराए पर रहा था। मकान मालिक से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह अप्रैल में यहां से वापस चला गया था।

 साथ ठहरे युवक नहीं थे शामिल –युवक उसके साथ यहां ठहरे थे वह मूसेवाला की हत्या में शामिल नहीं हैं। हालांकि, अभी प्रियव्रत दिल्ली पुलिस के कब्जे में है। ऐसे में जब पंजाब पुलिस को सौंपा जाएगा इसके बाद ही यहां फिर से पड़ताल की जा सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *