इस्तीफे देंगें सीएम उद्धव,1 बजे कैबिनेट की बैठक

मुंबई : शिवसेना नेता संजय राउत माध्यम से विधानसभा भंग होने के संकेत दिए जिसके बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचलें भी अधिक हो  गई हैं। भाजपा के सभी विधायक देवेंद्र फडणवीस के घर आने लगे हैं। वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ भी बालासाहेब थोराट के घर पहुंच गए हैं। इसके अलावा सीएम उद्धव ने दोपहर एक बजे कैबिनेट की बैठक रखी है। अभी तक ख़बरों की  मानें तो,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते हैं।आज ही दोपहर एक बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस के घर भाजपा विधायकों का आना शुरू हो गया है। उम्मीद है कि कुछ देर में इन विधायकों के साथ बैठक भी होगी। नेता संजय राउत के आवास के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें लिखा है- ‘तेरा घमंड तो चार दिन का है पगले, हमारी बादशाही तो खानदानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *