केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में आज मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक होटल में सिलिंडर अचानक फट गया। जिससे बड़ा हादसा हुआ है। कई दुकानें इसकी चपेट में आ गई। आग फैलती देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अच्छी खबर है कि इस दौरान होई जनहानि नहीं हुई है। रात करीब 11 बजे सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड पंकज राणा एवं सहायक सेक्टर अधिकारी भरत सिंह चौहान ने आपदा कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी है। एनडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, वाईएमएफ एवं डीडीआरएफ मौके पर पहुंच गए। सभी के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया एवं होटल व आस-पास मौजूद यात्रियों को अलर्ट कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया है।
होटल में फटा सिलिंडर, मची अफरा-तफरी

