अल्मोड़ा में दिल दहला देने वाला वाक्या,खौफनाक था मंज़र

अल्मोड़ा: उत्तराखंड अल्मोड़ा से बड़ी दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बाइक पर सवार दो युवकों पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाघ ने हमला कर दिया और बाघ बाइक के पीछे बैठे युवक को बुरी तरह घसीटते हुए जंगल की तरफ लेकर चला गया। सूचना पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क, रामनगर वन प्रभाग, पुलिस और प्रशासनिक अमले ने जंगल में ले जाए युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू हो गया है।

रात के अंधेरे में चल रहे सर्च अभियान के दौरान युवक का देर रात तक कुछ नहीं मिला। अमरोहा जिले के थाना नगली तहसील हसनपुर निवासी मो. अनस पुत्र शमीम अहमद अपने दोस्त अफसरुल पुत्र भूरा के साथ अल्मोड़ा घूमने गए हुए थे। शनिवार शाम यह दोनों युवक अल्मोड़ा से वाया रामनगर वापस अपने घर अमरोहा जा रहे थे। 

मोहान इंटर कॉलेज के निकट कालागढ़ टाइगर रिजर्व के मंदाल रेंज और रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के बीच गुजरने वाले इस हाइवे पर गुजरते हुए इन युवकों की बाइक पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले के दौरान बाइक मो. अनस चला रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *