विजयदशमी के मौक़े पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा पीएम मोदी ने सूरत में किया हॉस्टल का भूमिपूजन

सूरत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दशहरे के पर्व पर गुजरात के सूरत में बालिकाओं के लिए हॉस्टल्स की नींव रखी और भूमिपूजन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम का नाम लेने से अज्ञान रुपी अन्धकार मिटता है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘श्री सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज’ द्वारा बनाया गया होस्टेल फेज -1 जिसका नाम कुमार छात्रावास है के भूमिपूजन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए उद्घाटन किया। उन्होंने यह भी कहा कि सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज द्वारा आज हॉस्टल के फेज 1 का भूमिपूजन हुआ ,जो कि शिक्षा के क्षेत्र में एक अतुलनीय कार्य है। पीएम मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज के इन प्रयासों के द्वारा कई नौजवानों को अपने सपने पूरे करने का अवसर मिलेगा। हॉस्टल के इन दोनों फ़ेज़ो का निर्माण 2024 तक कर लिया जाएगा।
अपने सम्बोधन में पीएम ने कहा कि भारत देश इस समय अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में है। ये अमृतकाल हमें नए संकल्पों के साथ ही, सरदार पटेल सहित उन महान व्यक्तियों को याद करने की भी प्रेरणा देता है, जिन्होंने समाज को जागृत करने में बड़ी भूमिका निभाई। आज की युवा पीढ़ी को उन लोगों के बारे में जानना अत्यंत आवश्यक है। वही पीएम मोदी ने यह भी बताया कि भारत गलत दृष्टिकोण रखने और दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा कि हमने अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पुख्ता प्रबंध कर लिये हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नई डिफेंस कंपनियों को भी देश को समर्पित करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे।