आज दोपहर 3.30 बजे निर्वाचन आयोग करेगा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान

नई दिल्ली : कोरोना के मामलों में इजाफा  होने के साथ साथ पूरे ५ राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज ऐलान होनी जा रहा है न.जिनमें यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा शामिल हैं। इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज दोपहर 3 :30 बजे होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा शाम 3.30 बजे प्रेसवार्ता आयोजित होगी  आज शनिवार को इन पांचो राज्यों का चुनावी कार्यक्रम सूची जारी करेंगे। सूत्रों की मानें तो, कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग कुछ नए नियम भी लागू कर सकता है। इसके तहत चुनावी रैलियों, मतदान केंद्रों से लेकर भीड़ प्रबंधन पर कुछ प्रतिबंध भी लगेंगें ,

समय पर चुनाव की हुई अपील- कोरोना और इसके नए स्वरुप ओमीक्रॉन का खतरा बढ़ने के बीच ही इस बार के विधानसभा चुनावों को समय से कराने की अपील सियासी दलों द्वारा की गई है। आपको बतादें कि चुनाव आयोग चुनाव इसके लिए पूरी तरह अपनी कमर कस चुका है। और बीते गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कांफ्रेंस ने इस बात को कहा था कि सभी दलों ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए चुनाव कराए जाएं। उनके मुताबिक सभी दल समय पर चुनाव चाहते हैं। कुछ दल ज्यादा रैलियों के खिलाफ हैं और रैलियों की संख्या कम करने को कहा है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों ने घनी बस्तियों में पोलिंग बूथ बनाने का भी सुझाव दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *