कोरोना संक्रमण का ख़तरा फिर से देश के कई राज्यों पर मंडराने लगा है इसी कड़ी में इसी बचाव के लिए जारी टीकाकरण में उत्तराखंड के कदम भी तेज़ रफ़्तार पर आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में अभी तक करीब 1.84 करोड़ वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। देश के टीकाकरण में उत्तराखंड का योगदान एक प्रतिशत से ज़्यादा है। एहतियाती डोज लगाने में उत्तरकाशी और चमोली जिला सबसे आगे हैं।आपको बतादें कि प्रदेश में 16 जनवरी 2021 को कोविड टीकाकरण शुरू हुआ जिसके बाद अब तक प्रदेश में संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन के लिए 1.84 करोड़ डोज लगाई गई हैं।
अब उत्तराखंड के कदम दो करोड़ कोविड वैक्सीन डोज लगाने की तरफ बढ़ रहे हैं। जबकि देश में कोविड वैक्सीन की डोज का 200 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में लक्ष्य के सापेेक्ष शत प्रतिशत लाभार्थियों को पहली डोज लगाई गई है। लगभग 95 प्रतिशत को दोनों डोज लग चुकी है। केंद्र सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर सभी के लिए एहतियाती डोज निशुल्क कर दी है। इससे पहले हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के लिए एहतियाती डोज निशुल्क लगाई जा रही थी।

