कोरोना जहां देश में फिरसे मामलों में पैर पसार रहा है वहीँ, अब राज्यों में मामलें निकलना शुरू हो गए हैं जिनमें अब रक्षा मंत्री राजनाथ के बाद, हाथरस के सांसद राजवीर सिंह दिलेर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।उन्होंने दिल्ली में अपनी जांच कराई थी और वहीं वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनको होम आईसोलेट किया गया हैं। इधर, सिंचाई विभाग के एक एई की जांच भी पॉजिटिव आई है। उसने अपनी जांच आगरा में कराई थी।
सांसद राजवीर सिंह दिलेर की कोरोना संक्रमित है और पिछले दिनों वह दिल्ली में थे। वहां जब उन्होंने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अपनी जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वह दिल्ली में ही होम आईसोलेट हैं। सांसद के सचिव मुनीश शर्मा ने भी इसकी पुष्टि की है।

