जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड,

देहरादून : आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उत्तराखंड दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। आज सुबह करीब 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सीएम  धामी समेत कई कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। यहाँ उनके स्वागत में आज सुबह प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सरकार के मंत्रियों व प्रदेश पदाधिकारि भी उपस्थित रहे। 


जेपी नड्डा से मुलाकात में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें अपना रिपोर्ट कार्ड सौंपा। उन्होंने महीने भर के कार्यकाल की अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा तैयार कर सौपा हैं। सीएम  पुष्कर सिंह धामी ने  नड्डा को के समक्ष 15 महत्वपूर्ण उपब्धियां रखीं। मुख्यमंत्री ने नड्डा को युवा प्रदेश, युवा नेतृत्व व विकल्प रहित संकल्प बुकलेट सौंपी है। कोविड 19 से प्रभावित पर्यटन सेक्टर को 200 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया है। चिकित्सा क्षेत्र के लिए 205 करोड़ का पैकेज दिया गया है। 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए निःशुल्क टेबलेट देने की योजना है। सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क जांच की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *