आज तक आपने सुना होगा कि सासे बहुओं को घूंघट में देखना पसंद करतीं हैं लेकिन यूपी के आगरा में सास-बहू के बीच झगड़े का गजब मामला सामने आया है। इसमें ग्रामीण परिवेश से आई बहू को साड़ी पहनने पर सास उसे मना करती है ताने गढ़ती है। कहती है कि बहु जींस-टीशर्ट पहनकर रहे। पति भी पत्नी की नहीं सुनता । मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा तो बहु ने सच बताया। बीते दिन रविवार को जब इस मामलें पर काउंसिलिंग की गई तभी भी बात नहीं बन सकी । इस पर अगली तारीख पर दोनों पक्षों को बुलाया गया है। यह मामला बतादें कि आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र का है जहां एक युवक की शादी सवा साल पहले एत्मादपुर क्षेत्र की युवती से हुई थी। युवक निजी कंपनी में नौकरी करता है। युवती का आरोप है कि वह ग्रामीण परिवेश से आई है और सास पति उसपर जींस पहनने का दबाव बनाते हैं। सास शहर में रहने के कारण खुद जींस पहनती हैं।इतना ही नहीं मना करने पर को पीटा भी है।पीड़िता ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की है। काउंसलर ने रविवार को दोनों पक्षों की बात सुनी। उन्हें समझाया गया। समझौता नहीं होने पर अगली तारीख दी गई है।
Related Posts
Breaking :40 फुट के गड्ढे में गिरा 4 साल का मासूम,NDRF मौके पर
हापुड़: हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला फूलगढ़ी में नगरपालिका के बंद पड़े नलकूप के बोरिंग में आज मंगलवार…
प्रदेश के मंत्री की आवाज़ निकाल ठगी का मामला,जानिए पूरा मसला
देहरादून : प्रदेश में साइबर ठग का बड़ा मामला सामने आया है जिसके चलते वित्त एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल…
उपराष्ट्रपति के काफिले में घुसा बच्चा, हाथ पकड़ बोला-पापा जल्दी फोटो खींचलो…..
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बीते दिन गुरूवार को गंगोत्री धाम पहुंचे थे जहां उनके आगमन पर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने…

