चमोली में बड़ा हादसा, ट्रेकिंग ने ली जान

चमोली : उत्तराखंड के पंच केदारों में से चमोली ज़िले में स्थित पंचम केदार मद्महेश्वर ट्रेक पर निकले पश्चिम बंगाल के ट्रेकरों का एक दल ख़राब मौसम के कारण रुद्रनाथ के पास माटी गैर में फंस गया है। और दल में शामिल एक ट्रेकर की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई है, और दो ट्रेकरों का भी स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। दल के साथ गए लोकल पोर्टर ने इसकी जानकारी डिस्ट्रिक्ट डिज़ास्टर मैनेजमेंट को दी है , और बताया की बाकी ट्रेकरों को भी सांस लेने में काफ़ी दिक्कतों रही है। और हमारे पास खाने का सामान भी ख़त्म होने वाला है। इसके तुरंत बाद ट्रेकरों के रेस्क्यू के लिए एक टीम रवाना हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते 14 अक्तूबर को पश्चिम बंगाल के रहने वाले प्रणोजित दत्त और प्रोसेनजीत कल्पेश्वर से मदमहेश्वर ट्रेक के लिए रवाना हुआ था । और 17 अक्टूबर को यह दल रुद्रनाथ मंदिर के पास लाल माटी पहुंचा था। और 20 अक्टूबर को हमें मद्महेश्वर पहुंचना था। लेकिन वहां अचानक मौसम खराब हो गया , जिसके कारण होने तीनों ट्रेकरों की तबीयत बिगड़ने लगी । उनके साथ गए ऊखीमठ के एक पोर्टर ने बताया कि किसी तरह सभी ट्रेकरों को वहां से करीब तीन किलोमीटर दूर माटी गैर पहुँचाया ।लेकिन उनमे से ट्रेकर की मंगलवार रात ज्यादा तबियत बिगड़ गई , जिसके बाद उसकी मौत हो गई। और बाकी दोनों ट्रेकरों का भी स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। उमेद सिंह ने बताया कि उन्हें 20 अक्तूबर को मदमहेश्वर पहुंचना था, लेकिन ट्रेकरों की तबीयत बिगड़ने से वे दो दिन से माटी गैर में ही हैं।