देहरादून : प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी है जिसके चलते वो राजधानी दून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हुए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत के कारण वो हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं। वहीं उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा उनसे मिलने पहुंचे हैं। बतादें कि पिछले दिनों हादसे में घायल होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कुछ परेशानी बनी हुईं हैं । कुछ दिन पहले भी हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी थी, तब उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था।
Breaking: अचानक अस्पताल में क्यों भर्ती हुए पूर्व सीएम ?

