दिल्ली के शास्त्री पार्क में बड़ा दुखद हादसा हुआ जहां मॉस्किटो क्वाइल से ऐसा दर्दनाक हादसा जिसे सुनकर सभी सतर्क तो हुए ही साथ ही दिल दहल गया। दिल्ली शास्त्री पार्क में एक ही परिवार के पांच लोगों के साथ साथ छह लोगों की मौत हुई है।
आपको बतादें कि शास्त्री पार्क के जिस घर में हादसा हुआ वहां ग्राउंड फ्लोर पर मकान मालिक का परिवार रहता है और पहली मंजिल पर किराएदार थे। बीते दिन गुरूवार को रात को मकान मालिक ने अपने घर में मच्छर भगाने वाला क्वाइल लगाया जो रात में एक गद्दे पर आ गिरा।
जिससे गड्डो ने आग पकड़ली और उसका धुआं ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया। किराएदार के परिवार के पांच लोगों की सोते हुए मौत हो गई।वहीं आग में झुलसने से मकान मालिक के परिवार के ढाई साल के एक बच्चे की मौत हो गई है।

