देहरादून/चमोली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज अपने उत्तराखंड दौरे पर हैं। उत्तराखंड के चमोली में उन्होंने सबसे पहले आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की। जवानों से मुलाक़ात करने के बाद उन्होंने जोशीमठ नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की , उसके बाद उन्होंने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।चमोली ज़िले के अपने कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री सीधा देहरादून जाएंगे यहां वह सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में दून मेडिकल कॉलेज के 500 बेड क्षमता के अस्पताल एवं प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत हेल्थ इंस्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत तीन जिलों पौड़ी ,रूद्रप्रयाग व नैनीताल के लिए स्वीकृत 50-50 बेड के तीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास भी शामिल है। जीके बाद वह देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
बता दें कि भारत सरकार द्वारा वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसके लिये भारत सरकार द्वारा 4800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस कार्यक्रम से चार राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश के 19 जिलों और 46 सीमावर्ती ब्लाकों के विकास को मजबूती मिलेगी।इस प्रोग्राम का उद्देश्य उत्तरी सीमा के सीमावर्ती गांवों में स्थानीय, प्राकृतिक और अन्य संसाधनों के आधार पर आर्थिक प्रेरकों की पहचान और विकास करना तथा कौशल विकास के माध्यम से युवाओं व महिलाओं को सशक्त बनाना है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे उत्तराखंड,स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरिक्षण

