चम्पावत इलेक्शन : चुनाव से एक दिन पहले बाइक सवारी पर सीएम धामी

खटीमा : सीएम धामी चंपावत उपचुनाव के लिए पूरे जोश के साथ मैदान में उतरे हैं। आपको बतादें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूरे जोर शोर के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज सुबह सोमवार को वह समर्थकों के साथ बाइक पर डोर टू डोर प्रचार करने उतरे। इससे पहले उन्होंने जगन्नाथ चौराहा स्थित महादेव की दुकान में चाय भी की।
आपको बतादें, कि कल मंगलवार को चंपावत में उपचुनाव होगा। सीएम धामी लगातार जनसभाएं कर लोगों से समर्थन जुटे है। आज चुनाव से एक दिन पहले वह समर्थकों के साथ प्रचार में पूरी ताकत झोंकने पहुंचे हैं। करीब 863 साल तक चंद राजवंश की राजधानी रहा चंपावत अब फिर उत्तराखंड की सत्ता की धुरी बन रहा है। 31 मई को हो रहे उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पहली बार चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी सामने उतरीं है। मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र बनने से विकास की आस संजोए हैं। राजनीतिक समीक्षकों का कहना है कि आम लोग इस वीआईपी सीट के जरिये भविष्य को लेकर संजोए सपने को हाथ से नहीं जाने देना चाहते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *