कोरोना का ख़तरा बढ़ा,3000 ज्यादा मामले-मास्क हुआ अनिवार्य 

नेपाल : देश में कोरोना संक्रमण का ख़तरा बहुत बढ़ गया है, एक सप्ताह के भीतर रोजाना संक्रमित निकल रहे हैं, रोगियों की संख्या अब दोगुना हो पहुंची हैं। देश में शुक्रवार के कोरोना के 3,095 संक्रमितों की पहचान की गई हैं। यह लगातार दूसरा दिन है, जब एक दिन में सामने आए नए मामलों का आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंचा है।
देश में कोरोना की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई है जिनमें  गोवा-गुजरात में एक-एक और केरल में तीन मरीजों की मौत हुई है।  अब तक 5.30 लाख लोगों की कोरोना की वजह से जान गई है। साप्ताहिक सकारात्मकता 1.91 प्रतिशत आंकी गई। देश में कोरोना के कुल मामले 4.47 करोड़ पहुँच गए हैं।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि देश में तीन हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो बीते छह महीने में पहली बार हुआ था। बीते सप्ताह तक देश में औसतन 1,500 लोग रोजाना संक्रमित मिलते हैं।

 यहां अनिवार्य हुआ मास्क –

रैपिड एंटीजन जांच में एक भारतीय के पॉजीटिव निकलते ही नेपाल ने मास्क फिर से अनिवार्य किया है। बिना मास्क के झूलाघाट के रास्ते नेपाल जाने वाले लोगों को लौटा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *