नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को कर्नाटक में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘इन्वेस्ट कर्नाटक-2022’ का उद्घाटन किया है , उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये माध्यम से सत्र का भव्य उद्घाटन किया। सभी को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध और हाल ही में आई कोरोना महामारी से बनी स्थितियों का विपरीत प्रभाव पड़ा है वहीं अब पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देखती है।
कर्नाटक में परंपरा -तकनीक
यहां उद्धघाटन समारोह में पीएम बोले कि यह वह जगह है जहां परंपरा और तकनीक दोनों हैं। यह वह जगह है जहां प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम है। जब हम टैलेंट और टेक्नोलॉजी की बात करते हैं, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में बेंगलुरु नाम ही चित्रित होता है। हमने निवेशकों को विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित किया है

