अग्निवीर योजना ने ली युवक की जान,वीडियो में बताया सच 

प्रदेश में अग्निवीर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में पास न होने की वजह से एक युवक ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके हताशा को भी साझा किया  आपको बतादें कि बीते सोमवार को भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी हुआ ,ग्राम मल्लादेश निवासी कमलेश गोस्वामी (20) पुत्र हरीश गिरी गोस्वामी पांच साल से सेना भर्ती की तैयारी में था। 

वह अक्टूबर में रानीखेत में हुई अग्निपथ योजना के तहत हुई अग्निवीर सेना भर्ती में परीक्षा दी थी। लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को आया जिसमें वह असफल था। परिजनों के मुताबिक इससे वह निराश हो गया और उसने गांव के पास के जंगल में जाकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया और इलाज के दौरान रात में कमलेश की मौत हो गई।कपकोट थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक चंद्र ने बताया कि अस्पताल के मेमो से उन्हें सूचना दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *