बंगाल की खाड़ी से पैदा हुए चक्रवात मिचौंग के गंभीर चक्रवाती तूफान बनने के बाद आज इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, मिचौंग आज दोपहर के बाद कभी भी आंध्र प्रदेश के बापटला से टकराने की आशंका है। इस चक्रवात का असर पहले ही दक्षिण और उत्तर भारत के कई राज्यों में देखा गया है। खासकर तमिलनाडु और पुडुचेरी चक्रवात की वजह से सबसे ज्यादा असर हुए हैं। यहां भारी बारिश के बाद अलग-अलग कारणों से आठ लोगों की मौत हुई है, वहीं काफी संपत्ति का भी नुकसान उठाया है।
मिचौंग चक्रवात से चेन्नई में आठ की मौत, स्थिति गंभीर
चेन्नई के वेस्ट तंबरम सीटीओ कॉलोनी और सशिवराधन नगर इलाके में लोग आवाजाही के लिए नाव के सहारे किया जा रहा है।चक्रवात मिचौंग के कारण बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है।तमिलनाडु के चेन्नई में चक्रवात मिचौंग के असर से भीषण बारिश के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण भी किया है। चक्रवात ‘मिगजॉम’ के कारण चेन्नई और आसपास के जिलों में सोमवार को बाढ़ ने तबाही मचा दी जिससे जनजीवन बाधित हो गया।

