ऊर्जा निगम: तकनीशियन ग्रेड-2 भर्ती की चयन आयोग ने जारी की पांचवीं सूची

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूजेवीएनएल और पिटकुल में तकनीशियन ग्रेड-2 विद्युत की भर्ती की पांचवीं लिस्ट आउट कर दी है। इस सूची के मुताबिक़, 24 जनवरी को अभिलेख सत्यापन किया जाएगा। एलटी शिक्षक भर्ती से संबंधित एक सूची निकली है। आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा में आयु की गणना की है और युवाओं को राहत मिली है।

 ग्रेड-2 की पांचवीं सूची जारी

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया है कि 12 नवंबर 2017 को ये भर्ती परीक्षा हुई थी। कुछ अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए थे, जिसमें न्यायालय के आदेश के मुताबिक़, यूजेवीएनएल में रिक्त पदों के सापेक्ष पांचवीं सूची आउट की गई है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के लिए आयोग कार्यालय में 24 जनवरी को अभिलेख सत्यापन किया जाएगा।

अंतिम चयन परिणाम जारी होगा। अभ्यर्थियों ने आवेदन के दौरान जो भी दावे किए थे, उससे संबंधित मूल दस्तावेज आयोग कार्यालय लेकर जाना होगा। सत्यापन के लिए आयोग ने एक सूची जारी की है।  अभ्यर्थी तय समय पर सभी दस्तावेज जमा नहीं करा सकेगा तो उसे सात दिन का समय दिया जाएगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, कला, व्यायाम, गृह विज्ञान, वाणिज्य, संगीत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली विषय की लिखित परीक्षा आठ अगस्त 2021 को कराई थी। आधार पर विभाग को अर्ह अभ्यर्थियों की चयन संस्तुति भेजी गई थी। नियोक्ता शिक्षा विभाग ने मंडल स्तर से काउंसलिंग में अनुपस्थित अभ्यर्थियों की विषयवार सूचना और आयोग की तरफ से पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुतियों के बाद 60 प्रतिशत सीधी भर्ती और 10 प्रतिशत विभागीय लिखित परीक्षा के तहत बचे पदों की मेरिट लिस्ट जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *