केदारनाथ: केदारनाथ में लगातार बारिश से खराब मौसम के चलते आगामी 10 मई तक के लिए केदारनाथ धाम के पंजीकरण पर रोक लगाईं जा सकती है। सोमवार को ऋषिकेश से तीन धामों के लिए पंजीकरण हो रहा है। तीर्थयात्री भी केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी लेते रहे।
ट्रांजिट कैंप के पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने कहा है कि चारधाम यात्रा पर तीन धामों में जाने के लिए अन्य दिनों की तरह 800 से 900 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया है कि जिस प्रकार मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चलने लगी है जिससे सम्भावना है कि शासन की तरफ से केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर 10 मई तक रोक लगाई जा सकती है। यात्रा पर 53 बसों से 2708 तीर्थयात्री रवाना हुए।

