मनी लॉन्ड्रिंग केस में मंत्री नवाब मालिक हुए गिरफ्तार,कोर्ट में होंगे पेश

मुंबई : महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक को ईडी ने मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अभी उनका मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है। नवाब मलिक से ईडी की पूछताछ से नाराज शिव सेना और एनसीपी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस के बाहर प्रदर्शनभी किया।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता मलिक यहां बैलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित ईडी कार्यालय में सुबह आठ बजे पहुंचे. इसके बाद एजेंसी ने ‘धन शोधन निवारण अधिनियम’ के तहत उनका बयान दर्ज किया। प्रवर्तन निदेशालय ऑफिस से बाहर निकलने के बाद अपने समर्थकों का हाथ उठाकर अभिवादन करते हुए नवाब मलिक ने कहा- हम जीतेंगे, झुकेंगे नहीं।


बताया जा रहा है कि संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से मलिक के कथित तौर पर जुड़े होने की जांच एजेंसी कर रही है, इसलिए उनसे पूछताछ की जा रही है. अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेन-देन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी. इसके बाद एजेंसी ने एक नया मामला दर्ज किया था. इसके बाद से ही महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से पूछताछ की जा रही है।