दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली बढ़ते घोर प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता देख दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की खराब वायु गुणवत्ता के लिए दिल्ली के लोग ही जिम्मेदार हैं।
मंत्री गोपाल राय ने जनता से अपील की है कि अगर संभव हो तो वर्क फ्रॉम होम कर दिया जाए। साथ ही निजी वाहनों में सफर करने से परहेज करें। दिल्ली में 50 फीसदी प्रदूषण गाड़ियों के कारण लोगों को पटाखा नहीं चलाना चाहिए। केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को केंद्र सरकार समर्थन नहीं कर रही है। जिसकी वजह से वहां पराली जलाई जा रही है। किसानों को पराली जलानी बंद करनी चाहिए। दिल्ली सरकार तैयार थी, अगर आपने सहयोग किया होता तो आज पंजाब में पराली की घटनाएं आधी हो चुकी होती। नोएडा की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी है। जबकि गुरुग्राम का एक्यूआई 346 पर रहा। यहां की हवा ‘बहुत खराब श्रेणी’ में बनी है।
गोपाल राय की दिल्ली सरकार से अपील,क्यों उठाई मांग

