यहां से टमाटर खरीदने की तैयारी,क्या सस्ता होगा टमाटर ?

टमाटर के दामों से आम लोगों को राहत देने के उदेश्य से देहरादून मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदकर देहरादून लाए जाएंगे। इसके लिए समिति ने कर्नाटक के एक व्यवसायी से बात की गई है। अफगानिस्तान से 60 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से टमाटर की खरीद होगी। केंद्र सरकार से इसकी अनुमति भी ली जाएगी। उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश में टमाटर के दाम बेहद आसमान छू रहे हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री को भी इस मामले में बीच में पडना पड़ा है।

देश के कई राज्यों में तो टमाटर सौ से तीन सौ रुपये किलो भी बेचा गया है। देहरादून में भी कुछ समय पहले तक टमाटर दो रुपये प्रति किलो तक बिका। बारिश होने के कारण दामों में कमी की संभावना अभी कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *