जहां राज्यों में बारिश से राहत हुई है वहीँ कुछ राज्यों के लिए ये एक मौत की लहर भी लाइ है इसी कड़ी में गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश जानलेवा हो गई है अभी तक इस बारिश की आफत में 150 लोगों की जान जा चुकी है। गुजरात के अहमदाबाद में सबसे अधिक बुरा हाल है। सूरत में छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच महाराष्ट्र की बात करें तो नागपुर में एक स्कॉर्पियो बारिश के पानी में बह गई। इसमें छह लोग सवार थे। तीन के शव मिले हैं। सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसमान में बादल घिरे हैं।
असम में कुछ स्थिरता –असम में अभी कोई नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है और दिन के दौरान डूबने की कोई घटना नहीं हुई है। इस साल बाढ़ और भूस्खलन में 192 लोगों की मौत हुई है।
मनाली बस स्टैंड में बाढ़ – अचानक से मनाली बीएस स्टैंड पर बाढ़ की स्थिति बन गई । कई बसों के बहने की खबर है। हालांकि, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
गुजरात के राज्य के भरूच, छोटा उदेपुर, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड में रेड अलर्ट एलान किया गया है। प्रदेश सीएम भूपेंद्र पटेल ने बाढ़ प्रभावित नवसारी का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात की थी।
मुंबई में बुरा हाल –तेज बारिश के बाद मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी हुआ है और यहाँ अभी तक करीब 800 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ में 180 जानवरों की भी जान गई है।

