प्रदेश के निजी आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी कॉलेजों में इस बार यूजी की आधी सीटें ऑल इंडिया काउंसिलिंग से भरी जाएंगी।उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के काउंसिलिंग बोर्ड ने निजी कॉलेजों के इस प्रस्ताव पर मुहर लगाने के बाद शासन को भेजा गया है।राज्य में करीब नौ आयुर्वेदिक, तीन होम्योपैथिक, एक यूनानी निजी कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में हर साल बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस के दाखिलों के लिए आयुर्वेद विवि की ओर से ऑनलाइन काउंसिलिंग कराई जाती है।
हर साल कॉलेजों की 85 प्रतिशत सीटें राज्य कोटे के तहत आयुर्वेद विवि भरता है और 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटे की सीटें अखिल भारतीय स्तर की काउंसलिंग से भरी जाएंगी। बोर्ड ने इसे इस आधार पर स्वीकार कर लिया है कि नियमों के हिसाब से ऑल इंडिया कोटे में कम से कम 15 प्रतिशत सीटें देने का प्रावधान है। बोर्ड की बैठक में डीन होम्योपैथिक डॉ. अजय विक्रमादित्य, डीन यूनानी प्रो. हारून अली सहित सदस्य शामिल हुए।

