उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के लिए गौरव का दिन आया. वजह है उनकी बेटी का बेटी श्रेयसी निशंक की सेना में मेजर पद पर पदोन्नति होना। देवभूमि उत्तराखंड वीर-प्रसूता भूमि है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ निशंक ने अपनी पुत्री के लिए ख़ुशी जाहिर की है।
उन्होंने ये भी कहा कि औसतन हर परिवार से एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर राष्ट्र को अपनी सेवाएं समर्पित करता है, साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने देवभूमि की इस स्वर्णिम एवं गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाया है। हमारी बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज एवं राष्ट्र को आगे ले जा रही है।देवभूमि उत्तराखंड सहित देश की सभी बेटियों से आह्वान करते हैं कि वे देश की सेना के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों का भी करियर के रूप में चुनाव करें एवं स्वयं अपने को, अपने समाज को और अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करने का कार्य करें।

