मुख्यमंत्री धामी और निशंक से कौन दो निर्दलीय प्रत्याशियों की हुई मुलाक़ात ?

इस बार विस चुनाव शुरू से ही दिलचस्प बनें हुए हैं इसी कड़ी में अब नतीजों में जहां 24 घंटे से भी कम का समय शेष बचा है वहीँ अब भाजपा बेशक पूर्ण बहुमत मिलने का दावा  करने लगी है। अंदरखाने उसकी जोड़-तोड़ से सरकार बनाने की भी तैयारी जोरो पर है।  सियासी हलकों में यह चर्चा खासी गर्म है कि जिताऊ माने जाने वाले दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने मुलाकात की बात को सही भी करार दिया है। 

भाजपा के केंद्रीय और प्रांतीय नेताओं के संपर्क प्रत्याशी-
आपको बतादें कि जोड़-तोड़ की राजनीति में नंबर वन की श्रेणी में आने वाली बीजेपी सरकार के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी देहरादून में मौजूद है। इनके राजधानी में डेरा जमानें के बाद से कांग्रेस के भीतर खासी राजनीतिक गाइयों में चर्चाए बनी हुईं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से लेकर कांग्रेस के अन्य नेताओं ने कैलाश विजयवर्गीय की सक्रियता पर शंकाएं जाहिर की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *