सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा,20 लाख घरों में तिरंगा वितरण

देहरादून : आज देश भर में पीएम मोदी द्वारा निर्देशित हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ हो रहा हैं  इसी कड़ी में प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से वर्चुअल माध्यम से नगर निगम सभागार देहरादून में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। आपको बतादें कि शहरी विकास विभाग की तरफ से इस कार्यक्रम में राज्य के 102 शहरी निकायों के अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया। आज सुबह शनिवार को भी सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा भी निकाली।

इस आज़ादी की ख़ुशी में शामिल होने के लिए युवाओं ने देश भक्ति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं,और आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई। इस दौरान झंडा वितरण कार्यक्रम भी शुरू किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अभी तक साठ हजार से अधिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा चूका है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जहां एक ओर हम देश की उपलब्धियां गिना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हम अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों को भी याद कर रहे हैं। इस दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रति लोगों में खासा उत्साह है।

प्रदेश सरकार 20 लाख घरों में तिरंगा वितरण करेगी –उत्तराखंड में 20 लाख घरों में तिरंगा वितरण का लक्ष्य रखा है। विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों की सफाई पर भी ध्यान रखने के आदेश है ,प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हर घर तिरंगा अभियान जन अभियान बन चुका है।शहरी विकास विभाग ने लगभग 5.5 लाख तिरंगे झंडे उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। नगर निगम की ओर से एक लाख सत्तर हजार तिरंगे वितरित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *