रुद्रपुर में बड़े गिरोह का भंडाफोड़,जानिए पूरा मामला 

रुद्रपुर पु: उत्तराखंड की रुद्रपुर पुलिस ने महिला मित्र के साथ घूमने वाले युवकों का वीडियो नाकर ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह का भण्डाफोड़ा है। जिसमें दो युवकों को गिरफ्तार हुए हैं। इस समूह का सरगना और अन्य दो आरोपी फरार हैं। एसएसपी ने आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार का इनाम देने का एलान कर दिया है। 

मंगलवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि रुद्रपुर निवासी युवक ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर कहा था कि 28 नवंबर की शाम को आवास विकास में बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोका और बाइक की किस्त जमा नहीं करने का आरोप लगाकर मारने की धमकी दी है। आरोपी जबरन उसे एसबीआई के एटीएम में ले गए और उससे पैसे निकलवाने लगे। 

आरोपियों ने उसे एक वीडियो भी दिखाया और दो दिसंबर तक 30 हजार रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में अंकित यादव निवासी गौरीकला किच्छा और रिम्पू सिंह उर्फ रिम्पी निवासी बिंदुखेड़ा (रुद्रपुर) को मोदी मैदान के पास से गिरफ्तार किया। ये भी सामने आया है कि ये गिरोह शादीशुदा मर्दों को उनकी महिला मैट्रो से साथ घूमता देख वीडियो बनाते थे और दिखाकर ब्लैकमेल करते थे,जिससे बदनामी के डर  खाए जोड़े इन्हे पैसे भी दिया करते थे। पुलिस इस जांच में जुटी हैं कि अब तक कितने लोग इसका शिकार हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *