आज मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। यहां बुधवार को उनकी कूल्हे की सर्जरी की जाएगी।
इसके अलावा मनसे के एक नेता ने यह सूचना दी है कि इस महीने आरंभ में 52 वर्षीय ठाकरे ने कहा था कि वह अपने घुटनों व पीठ की समस्या के लिए सर्जरी कराएंगे। मनसे नेता नितिन सरदेसाई ने आज बताया कि ठाकरे की आज हिप की भी सर्जरी की जाएगी।
राज ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं। हाल ही में राज ठाकरे महाराष्ट्र की मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने का अल्टीमेटम देकर चर्चा में आए थे।

