देहरादून : मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है। चेतावनी के मद्देनजर उत्तरकाशी के डीएम ने 18 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में आज तेज़ बारिश हो रही है। और उंची पहाड़ियों पर बर्फबारीभी हुई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने और चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से भी विशेष ध्यान रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु से स्थिति की जानकारी ली और एसडीआरएफ और अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों को ऐसे स्थानों पर हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए है जो अति संवेदनशील है।
वैसे तो उत्तराखंड से मानसून जा चूका है, लेकिन मौसम विभाग के अबुसार , रविवार और सोमवार को राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है , वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है। और अब समूचे राज्य में पारा तेज़ी से गिरेगा और मौसम भी ठंडा हो जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि वैसे तो 28 सितंबर तक उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों से मानसून चला जाता था, लेकिन इस बार मानसून की सक्रियता एक हफ्ते बाद तक भी जारी है। बता दें कि हर साल राज्य में सामान्यतः 1177 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 1153.4 मिमी बारिश हुई। इस साल उत्तराखंड के बागेश्वर में सबसे अधिक 2215.8 मिमी बारिश दर्ज़ की गई। और हरिद्वार में सबसे कम 752 मिमी बारिश हुई है।

