सिंधु बॉर्डर पर हत्या के मामलें में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

सोनीपत : सिंघु बॉर्डर पर किसान धरना प्रदर्शन स्थल पर मजदूर लखबीर सिंह की हत्‍या मामले में सोनीपत की पुलिस ने दो आरोपियों निंहगों भगवंत सिंह और गोविंद प्रीत सिंह और अमृतसर से गिरफ्तार तीसरे आरोपी नारायण सिंह को आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को छह दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया। बता दें शनिवार को सोनीपत पुलिस के समक्ष दो आरोपी निंहगों भगवंत सिंह और गोविंद प्रीत सिंह ने खुद ही पुलिस के सामने आत्‍मसमर्पण किया था , वहीं तीसरे आरोपी नारायण सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया था , जिसके बाद पंजाब पुलिस ने को सोनीपत पुलिस के हवाले कर दिया था।

आज इन तीनों आरोपियों को सोनीपत कोर्ट में पेश किया गया। और कोर्ट ने तीनों को 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।बता दें कि इस हत्या के बाद शुक्रवार को सबसे पहले सरबजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उसे हरियाणा के सोनीपत जिले की एक अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। जिसके बाद दूसरे आरोपी नारायण सिंह को कल अमृतसर पुलिस ने अमरकोट गांव से गिरफ्तार किया था। वहीं इस हत्या के मामले में कल शनिवार को दो अन्य आरोपी निंहगों भगवंत सिंह और गोविंद प्रीत सिंह ने सोनीपत पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। ये दोनों पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले बताये जा रहे है।

पंजाब के रहने वाले दलित मज़दूर लखबीर सिंह का शव शुक्रवार को दिल्‍ली से लगे सिंघू बॉर्डर पर लटका मिला था , और उसका एक हाथ भी कटा हुआ था और उसके शरीर पर तेज धारदार हथियार से हमले के कई निशान मौजूद थे. पुलिस अब इन सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू करेगी और जांच को आगे बढ़ाएगी।