मायावती का आज जन्मदिन, लोकसभा चुनाव में नहीं होगा गठबंधन

लखनऊ : आज बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मायावती ने बड़ा ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेंगे।उन्होंने 2024 चुनाव में किसी से गठबंधन करने इंकार किया है। लोकसभा चुनाव अकेले लड़कर बेहतर रिजल्ट सामने आएंगे। गठबंधन में चुनाव से हमारी पार्टी को हानि पहुँचती है।

गठबंधन से बसपा को फायदा कम, नुकसान होता है और हमारी पार्टी को धांधली की वजह से नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि सवर्ण वोट बसपा पर ट्रांसफर नहीं होते। इसलिए बसपा किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। समर्थन मुफ्त मे नहीं दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि हम सांप्रदायिक सोच वाली पार्टी से दूरी बनाकर रखेंगे। अधिकांश दलों की मानसिकता जातिवादी। चुनाव में ईवीएम में धांधली हो रही है। ईवीएम के विरोध में बहुत आवाज उठी।जातिवादी होने की वजह से यह काम नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *