Breaking : दिल्ली में बड़ा हादसा,बचाव अभियान जारी 

नई दिल्ली : आज मंगलवार सुबह दिल्ली के नरेला इलाके से हादसे की खबर मिली जिसमें एक पाइप फैक्टरी में भीषण आग लगने से कई लोग उसमें फस गए हैं,और कई आग की चपेट में आने से झुलस गए हैं। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची है आग पर काबू पोछने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं । अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।

आपको बतादें कि नरेला इलाके से सुबह 9.35 बजे सूचना मिलने पर 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और फैक्टरी की पहले और दूसरे तल पर आग लगी है। आग लगने की वजह का खुलासा हो नहीं सका है। आग में फंसे लोगों में से दो को बचा लिया गया है। जबकि पांच लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *