धर्म :माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या से जाना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन लोग पवित्र नदी में आस्था के गोते लगाए हैं। शास्त्रों में इस दिन मौन रहकर दान और स्नान करने का विशेष महत्व है। हमारे धर्म में मान्यता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान के बाद दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
इस दिन किए गए दान-पुण्य और पूजन से अन्य दिनों की तुलना में हजारों गुणा पुण्य प्राप्त होता है और ग्रह दोषों के प्रभाव भी कम होते हैं। इस दिन प्रात: स्नान के बाद सूर्य को दूध, तिल से अर्घ्य देना भी विशेष लाभकारी होता है। इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी को है।
मुहूर्त –
9 फरवरी दिन शुक्रवार को मौनी अमावस्या सुबह 8 बजकर 02 मिनट से होगी। अगले दिन यानी 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर इसका समापन होगा। ऐसे में इस साल 9 फरवरी को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी।

