बदरीनाथ धाम को “स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन” में तब्दील करने की कवायत शुरू 

देहरादून : आपको बतादें कि प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में नए विकास को करते हुए अब यहाँ स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाऊन को विकसित किया जाएगा। जिसके लिए खबर है कि नौ विभागों के भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। आपको बतादें कि पहले चरण के कार्यों के लिए इन विभागों से लगभग चार हजार वर्गमीटर जमीन रिक्त होगी। मंत्रिमंडल की योजना के तहत पहले चरण के कार्यों के लिए सरकारी विभागों के भवन गिराने की मंजूरी मिल चुकी है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार अब बदरीनाथ धाम को आध्यात्मिक हिल टाउन के रूप में तैयार किया जाएगा।  जिससे आगामी 100 सालों के हिसाब से यात्रियों की क्षमता व आवश्यकता केे देखते हुए 85 हेक्टेयर भूमि पर पूरी अच्छी प्रक्रिया के माध्यम से। बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान तैयार किया गया। पहले चरण में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए नौ विभागों के भवन को ध्वस्त करने की मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *