International Yoga Divas: योग पूजा-पाठ नहीं पूर्वजों की विद्या है :योग गुरु 

देहरादून : आज 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जहां पूरे देश में जोश हैं वहीं आज बाबा रामदेव के पतंजलि ने 75 प्रमुख स्थानों, 500 जिलों और पांच हजार तहसीलों में करीब 20 करोड़ लोगों को योग कराया। और इसमें इतने लोगो को जोड़ा वहीँ योग गुरु स्वामी रामदेव हरिद्वार स्थित पतंजलि से योग साधकों के साथ योगासन किए। आचार्य बालकृष्ण ने नई दिल्ली स्थित लालकिला परिसर में योगाभ्यास कराया।आपको बतादें कि स्वामी रामदेव ने कहा कि योग पूजा-पाठ नहीं बल्कि पूर्वजों से मिली बेशकीमती विद्या है।  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व सोमवार को पतंजलि में योगाभ्यास करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक, अध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक मांग है। इससे बीमारियों पर नियंत्रण होता है। योग के विभिन्न पहलू हैं। सभी पहलुओं को सबको समझाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने भ्रांति फैलाई है कि योग केवल योगियों, गुफाओं और कंदराओं में रहने वालों को करना चाहिए। फलां मजहब के लोगों को नहीं करना चाहिए। 175 देशों ने योग को अपनाया है। इनमें कम्युनिस्ट और इस्लामिक देश भी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *