नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति मुंबई में बीते दिन मंगलवार को शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक के बाद आज 8 फरवरी को रेपो दरों पर अपने फैसले को समक्ष रखा है। आज सुबह 10 बजे आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास एमपीसी के फैसले का ऐलान किया। RBI MPC ने फरवरी 2024 तक लगातार छठी बार रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बनाए रखा है,बेंचमार्क ब्याज़ दर को पिछली बार फरवरी 2023 में बढ़ाया गया था, उस समय इसे 6.25 प्रतिशत से बढ़ाकर वर्तमान 6.5 प्रतिशत कर दिया गया था। पहले भी मई 2022 से फरवरी 2023 तक रेपो दर में 250 आधार अंकों की वृद्धि की गई थी।आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक आर्थिक परिद्श्य से मिले-जुले संकेत मिले हैअन और अस्थिर वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
- रेपो रेट 6.5% पर बरकरार रखा गया है
- FY25 के लिए महंगाई दर 4.5% रहने का एलान
- FY24 में महंगाई दर का अनुमान 5.4% पर बरकरार रखा गया
- रुपये में स्थिरता भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत
- FY25 में जीडीपी ग्रोथ 7% रहने का अनुमान
-
- ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने मुद्रास्फीति को काबू में रखने और आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए उदार रुख को वापस लेने का रुख बरकरार रखा जा रहा है।
- वृद्धि की गति तेज है यह अधिकतर विश्लेषकों के अनुमानों से आगे निकल रही है: आरबीआई गवर्नर दास
- एमएसएफ और बैंक दर 6.75 प्रतिशत पर बरकरार
- खाद्य पदार्थों की कीमतों में अनिश्चितता का मुख्य मुद्रास्फीति पर प्रभाव जारी
- 2024 में वैश्विक वृद्धि दर के स्थिर रहने का अनुमान : गवर्नर दास
- एमपीसी मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत के लक्ष्य पर रखने को प्रतिबद्ध: आरबीआई गवर्नर
- आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार 2024-25 में भी जारी रहने की उम्मीद बनी हुई है।
- रेपो रेट 6.5% पर बरकरार रखा गया है
- FY25 के लिए महंगाई दर 4.5% रहने का एलान
- FY24 में महंगाई दर का अनुमान 5.4% पर बरकरार रखा गया
- रुपये में स्थिरता भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत
- FY25 में जीडीपी ग्रोथ 7% रहने का अनुमान
- अंतरिम बजट के अनुसार सरकार राजकोषीय मजबूती के रास्ते पर चल रही है : आरबीआई गवर्नर
- ग्रामीण मांग में तेजी जारी है, शहरी खपत मजबूत बनी हुई है : आरबीआई गवर्नर
- ऋण बाजार में नीतिगत दर में बदलाव का पूरा प्रभाव अभी तक नहीं पहुंचा है : गवर्नर दास
- भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो रही है और जिंस कीमतों खासकर कच्चे तेल पर दबाव पड़ रहा है : आरबीआई गवर्नर दास
- हम उम्मीद करते हैं कि विनियमन के दायरे में आने वाली इकाइयां अनुपालन की प्रकृति, उपभोक्ता हितों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी : दास
- वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भारत का सेवा निर्यात मजबूत रहा: आरबीआई गवर्नर दास
- वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भारत का सेवा निर्यात मजबूत रहा: आरबीआई गवर्नर दास
- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 622.5 अरब डॉलर पर; सभी विदेशी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त : दास

