कल (14 जून) से शुरू होगा उत्तराखंड बजट सत्र,आज शाम सरकार का होमवर्क 

देहरादून : कल मंगलवार 14 जून से उत्तराखंड का विधानसभा बजट सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसके लेकर बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक आज सोमवार को शाम में रखी गई है। आज होने वाली इस बैठक में सत्र के दौरान फ्लोर मैनेजमेंट और विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर पूरी तैयारी की जाएगी इस पर पूरी तरह से एक रणनीति तैयार होगी।

मंगलवार सुबह से शुरू हो रहे सत्र को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनाने के लिए आज सोमवार को पार्टी विधानमंडल दल की बैठक होगी यह बैठक मुख्य सेवक सदन में शाम सात बजे बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पार्टी के सभी मंत्री व विधायकों को निमंत्रण गया है। को आमंत्रित किया गया है। सरकार ने 14 से 20 जून तक बजट सत्र संचालित करने का निर्णय लिया है। सत्र के पहले ही दिन सरकार की ओर से बजट पेश किया जाएगा।बजट सत्र को 14 से 20 जून तक देहरादून में आहूत करने का निर्णय लिया है। सत्र के पहले ही दिन सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *