लखनऊ : आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम योगी ने लोकभवन प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृतियों को याद किया है। सीएम योगी ने कहा कि अटल जी भारत की राजनीति के अजातशत्रु थे।
पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के जो नये प्रतिमान स्थापित किये हैं, उसकी आधारशिला अटल जी ने अपने शासनकाल में ही रखी थी। यह वर्ष अटल जी की जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत भी है। सभी जानते हैं कि 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उनका जन्म हुआ था

