दिल्ली: दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामलें लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके मद्देनजर कैबिनेट और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(डीडीएमए) की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इसमें मुख्यमंत्री ने कहा है कि ओमिक्रॉन के खतरे से बचाव को लेकर दिल्ली में पूरी तैयारियां है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र से गुजारिश की है कि वह राजधानी में बूस्टर डोज लगाने की अनुमति दी जाए। केजरीवाल ने मुफ्त राशन वितरण को लेकर किए गए बड़े फैसले और टीचर्स यूनिवर्सिटी को सूचना जारी है।
आपको बतादें कि ओमीक्रॉन के दिल्ली में बढ़ते मामलों को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज एलजी साहब की अध्यक्षता में डीडीएमए की एक बैठक सम्प्पन्न हुई है जिसमें कई विशेषज्ञ भी शामिल हुए। उन्होंने ओमिक्रॉन के बारे में कई बातें बताईं जैसे कोरोना का यह वैरिएंट बहुत तेजी से फैलता है लेकिन इसके लक्षण बेहद हल्के होते हैं। इसमें बहुत कम मामलों में अस्पताल जाना पड़ता है और मौतें भी कम हो रही हैं।
दिल्ली तैयार है -सीएम केजरीवाल
सीएम ने कहा कि दिल्ली के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपको अस्पातलों और दवाओं की जरूरत पडे़गी तो दिल्ली सरकार ने पूरे इंतजाम कर रखे हैं। हमने बेड से लेकर दवाओं तक सभी इंतजाम कर रखे हैं।

