देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने आज सोमवार को स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद सीएम कनखल स्थित हरिहर आश्रम में आयोजित दिव्य अध्यात्म महोत्सव में पहुंचे हैं। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सुधांशु त्रिवेदी भी हरिहर आश्रम पहुंचे।
हरिद्वार के जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम सीएम धामी,राजनाथ सिंह भी मौजूद

यहां सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया। प्रदेश में पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की गई। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे। प्रदेश की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था भी शुरू हुई है। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज के पीठ पर विराजमान हुए 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस उपलक्ष्य में हरिहर आश्रम में भव्य आयोजन किए गए हैं।